मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

उत्तराखंड में मौसम हुआ साफ, राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहा

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज आमतौर पर मौसम साफ बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकतर हिस्सों में धूप खिली होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के मैदानी हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री के करीब, जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अगले पांच दिनों में पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं छुटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना भी व्यक्त की है।