राज्य की महिलाओं की आर्थिकी सुधारने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में अभी तक 28 महिलाओं को नमो ड्रोन दीदी योजना से जोडा़ गया है। इस वर्ष इस योजना से 280 महिलाओं को जोड़ा जायेगा। राज्य मिलेट मिशन नीति के तहत वर्तमान में एक हजार महिलाओं के समूह गठित किये गये हैं। वर्ष 2025 तक इन समूहों की संख्या तीन हजार करने का लक्ष्य है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से भी महिलाओं को मजबूत बनाया जा रहा है और अब तक पांच हजार महिला कृषकों को स्वरोजगार के लिए जैविक खेती प्रशिक्षण दिया गया है। उत्पादन और संगंध कृषि एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है।