मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 3, 2024 4:22 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में भाजपा सदस्यता अभियान आज से शुरू

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आज से उत्तराखंड में शुरू हो गया है। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पार्टी की औपचारिक सदस्यता देने के साथ अभियान की शुरूआत हुई। भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान कल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता के शुरू हुआ।

 

प्रदेश में कल से जिला स्तर पर स्थानीय सांसदोंविधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। शुरुआती पखवाड़े में घर-घर संपर्क के बाद सदस्यता अभियान के बड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे। दो चरणों में संपन्न होने वाले सदस्यता अभियान के बाद अक्टूबर के महीने में 16 से 31 तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।