मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 5, 2024 5:41 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में भाजपा की जीत पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड से लगातार पांचों सीटों पर लगी हैट्रिक को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए निर्णय व विकास पर मतदाताओं की मुहर बताया है। उन्होंने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। श्री भट्ट ने कहा कि देश में पहले से ही नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का माहौल था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास के सभी आयामों पर हुए कामों के प्रति अपने प्रेम को जनमानस ने नतीजों में तब्दील किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्णायक कदमों की प्रशंसा की। श्री भट्ट ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आने वाले दिनों में नगर निकाय पंचायत के चुनाव हैं, जिसके लिए सभी को तैयार रहना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला