ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत राज्य में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में आज पिथौरागढ़ पुलिस ने झूलाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत 30 नाली भूमि में अवैध भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया। वहीं, देहरादून पुलिस ने चेकिंग के दौरान 50 लाख की कीमत की 68 ग्राम कोकीन के साथ कोबरा गैंग के विदेशी पैडलर को कुठाल गेट बैरियर से गिरफ्तार किया है। वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने के उद्देश्य से ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है।
Site Admin | अक्टूबर 7, 2024 8:23 अपराह्न
उत्तराखंड में पुलिस का ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान जारी