जुलाई 15, 2025 9:08 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में आज शाम थाल-पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरा वाहन नदी में गिर गया

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में आज शाम थाल-पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरा वाहन नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला