प्रदेश सरकार ने पहाड़ों पर नए बसों के संचालन के लिए बजट जारी कर दिया है। ये जानकारी देते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि बजट से जल्द ही सौ नई बसें खरीदी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि विभाग बीते छह महीने में एक सौ साठ नई बसें पहले ही खरीद चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मार्ग पर आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए भी परिवहन निगम बसों की व्यवस्था करने में जुटा है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन निगम की जर्जर बसों को अब पहाड़ पर नहीं चलाया जाएगा।