सितम्बर 7, 2024 4:58 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 दिसंबर तक करा दिए जाएंगे

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 दिसंबर तक करा दिए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से  उच्च न्यायालय में नया शपथ पत्र दिया गया है जिसमें आगामी 25 दिसम्बर से पहले निकाय चुनाव कराने की जानकारी दी गई है। राज्य में निकाय चुनावों के मामले में मुख्य न्यायाधीश ऋतू बाहरी और न्यायाधीश राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवाई हुई।

 

सरकार की ओर से दाखिल शपथ पत्र में कहा गया कि निकाय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी और 25 दिसंबर तक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सरकार ने यह भी बताया है कि 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।

 

31 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।