राज्य में निकाय चुनाव और रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, हालांकि अभी निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव रणनीति बनाने पर लगे हुए हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का 20 सितंबर को उत्तराखंड भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यह जानकारी दी है। श्री माहरा का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर पार्टी बड़ी रैली की तैयारी कर रही है।