जनवरी 23, 2025 8:03 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड में नगर निकायों के लिए आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान

उत्तराखंड में एक सौ नगर निकायों के लिए आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि मतदान के लिए पूरे राज्य में 1 हजार 515 मतदान केंद्र और 3 हजार 394 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला