अक्टूबर 29, 2024 7:43 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक

आज धनवन्तरि जयंती है। इसे धनतेरस के रूप में भी मनाया जाता है। धन की देवी लक्ष्मी की पूजा और पांच दिन तक चलने वाला दीपोत्सव आज से ही आरंभ हो जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन खरीदने की प्रथा है। प्रदेश के बाजारों में लोग बड़ी संख्या में खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं।

 

आकाशवाणी से बातचीत में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी सरिता बताती है कि वे हर साल धनतेरस पर खरीददारी करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी हैं।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट में राज्यपाल ने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य को लेकर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व सत्य, सद्भावना और मर्यादा का भी संदेश देता है।