मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 9, 2023 1:33 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

उत्तराखंड में डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयास जारी

प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी देहरादून में 22 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से अब तक 12 लोगों की मृत्यु हुई है। राजधानी देहरादून में अभी तक डेंगू के 611 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 588 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कार्यवाही कर रहा है। नगर निगम द्वारा लगातार फॉगिंग अभियान चलाने के साथ ही लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।