मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 7, 2023 4:47 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

उत्तराखंड में जन्माष्टमी की धूम

राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल मनाया गया था। जन्माष्टमी पर आज विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। व्रतधारी भक्तों ने मंदिर पहुंचकर कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना की। गंगोत्री धाम, बदरीनाथ धाम में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। कृष्ण जन्मोत्सव के दिन सैकड़ों भक्त और स्थानीय लोग गंगोत्री धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस बीच, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी हैं।