जुलाई 4, 2024 4:11 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और मेलों के आयोजन को लेकर उच्च स्तरीय समिति ने अपनी संस्तुति सीएम धामी को सौंपी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के संचालन और मेलों के आयोजन व्यवस्था को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी संस्तुति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है। यह समिति अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित की गई थी। समिति ने प्रदेश में संचालित हो रही समस्त यात्राओं के भविष्य में सुचारू और निर्बाध रूप से संचालन को लेकर अपनी संस्तुति दी है। इसमें राज्य में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होने वाली यात्राओं को सुगम बनाने के लिए भी अपने सुझाव दिए गए हैं।