चारधाम यात्रा के प्रति इस वर्ष श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दस मई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक चारों धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा आठ लाख के पार पहुंच गया है। अब तक आठ लाख छह हजार दो सो इक्कासी श्रद्धालुओं ने चारधाम दर्शन किये हैं। सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम में पहुंचे हैं और केदारपुरी पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक पहुंच गई है। वहीं बदरीनाथ धाम में दो लाख नब्बे हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी-विशाल के दर्शन किये हैं। यमुनोत्री धाम में डेढ लाख से ज्यादा, जबकि गंगोत्री में लगभग एक लाख चालीस हजार लोगों ने दर्शन किये हैं। वहीं, चारधाम यात्रा के लिए लगभग 31 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।
Site Admin | मई 22, 2024 7:10 अपराह्न
उत्तराखंड में चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा आठ लाख के पार