फ़रवरी 6, 2025 2:36 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में 29 स्वर्ण के साथ कर्नाटक शीर्ष पर, सर्विसेज 28 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज के नीरज कुमार ने पुरूषों के पचास मीटर राइफल – 3 पोजिशंस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रजत जबकि महाराष्ट्र के स्वपनिल सुरेश कुसाले ने कांस्य पदक जीता। इस बीच 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में हरियाणा की सुरूची और प्रमोद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजस्थान ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक जीता। आज की स्पर्धाओं में महिला, पुरूष और मिक्सड टीम श्रेणियों में रिकर्व तीरंदाजी प्रतिस्पर्धाओं के फाइनल मैच होंगे। इसके अलावा ट्रैक साइकलिंग स्पर्धाएं होंगी। ताजा पदक तालिका के अनुसार 29 स्वर्ण के साथ कर्नाटक शीर्ष पर है। इसके बाद सर्विसेज 28 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।