खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि सरकार ने प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जो खेल ढांचा खड़ा किया है उसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी नए अधिकारियों की होगी। मुख्यमंत्री आवास पर नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते खेल मंत्री ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि नए अधिकारियों के सामने सबसे पहला लक्ष्य राष्ट्रीय खेल का है और उन्हें आज से ही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए जुटना होगा। श्रीमती आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के बाद लगातार ब्लॉक स्तर पर नए खिलाड़ियों की ग्रूमिंग और उनकी तमाम प्रशिक्षण आदि सुविधाओं की जिम्मेदारी भी क्षेत्रीय युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों को उठानी है। इसके लिए उन्हें अभी से तैयारी करनी होगी।
Site Admin | दिसम्बर 18, 2024 11:26 पूर्वाह्न
उत्तराखंड में खेलों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नए अधिकारियों कीः खेल मंत्री