मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 4, 2023 4:11 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

उत्तराखंड में खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों में रागी (मंडुवा) फसल की खरीद शुरू

प्रदेश में खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों में रागी (मंडुवा) की फसल की खरीद 01 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। इसके साथ ही इस वर्ष रागी की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3 हजार 846 रुपए प्रति कुंतल रखा गया है। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने अधिकारियों को फसल का मूल्य किसानों को निर्धारित 72 घंटे के अंदर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती आर्या ने कहा कि मोटे अनाजों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार तत्पर है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज के उत्पादन से पहाड़ी जिलों में हो रहेे पलायन पर रोक लगेगी।