प्रदेश में क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जिसके बाद क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। इसी क्रम में चंपावत जिले में भी नई पंचायतों के गठन तक प्रशासकों को जिम्मेदारी दे दी गई है। जिले के मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चारों विकास खंडों में ग्राम पंचायतों के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया गया है।