अक्टूबर 3, 2024 7:10 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में करीब 16 लाख घरों पर प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने की योजना

प्रदेशभर में करीब 16 लाख घरों पर प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने की योजना है। यूपीसीएल मुख्यालय में इसके कंट्रोल रूम स्थापित हो चुके हैं। यह स्मार्ट मीटर प्रीपेड होगा और प्रीपेड मोबाइल की तरह उपभोक्ता ऑनलाइन रिचार्ज करवाकर जितना चाहे उतनी बिजली उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने कार्यदायी संस्थाओं को नियुक्त कर दिया है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली चोरी रोकने के साथ ही उपभोक्ताओं को विद्युत उपयोग की पल-पल की जानकारी मिल सकेगी।

इस बीच, कांग्रेस प्रदेश के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीषपाल बिष्ट ने कहा कि सरकार इस मीटर के जरिए जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

वहीं, भाजपा स्मार्ट मीटर को जनता के हित में बता रही है। कांग्रेस की ओर से स्मार्ट मीटर का विरोध किए जाने पर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली चोरी रोकने में सहायक होंगे।