प्रदेश में अब तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अगले तीन से चार दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आठ और नौ दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न स्थानों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के दो हजार पांच सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है।
Site Admin | दिसम्बर 5, 2024 11:47 पूर्वाह्न
उत्तराखंड में आठ और नौ दिसंबर को बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
