जुलाई 2, 2025 8:08 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में आज टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ यात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया

उत्तराखंड में आज टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ यात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें तीन कांवड़ यात्रियों की मृत्‍यु हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।  घायलों को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान भेज दिया गया है। सभी कांवड़ यात्री उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर के निवासी थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्‍होंने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला