मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 14, 2024 6:13 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में अल्मोड़ा का ऐतिहासिक धार्मिक नन्दा देवी मेला मां-नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा के साथ सम्पन्न

उत्तराखंड में अल्मोड़ा का ऐतिहासिक धार्मिक नन्दा देवी मेला मां-नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा के साथ सम्पन्न हो गया है। मां नन्दा-सुनन्दा की शोभा यात्रा मां नन्दा देवी परिसर से होते हुए ड्योढी पोखर स्थित कुल देवी मन्दिर में पूजा के बाद बाजार होते हुए डोबा नौला पहुंची, जहां मां की मुर्तियां विसर्जित की गई। इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मां नन्दा देवी की ये यात्रा पौराणिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि मां नन्दा देवी बेटी की रूप में भी देव भूमि उत्तराखण्ड में पूजी जाती है।