हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से अवकाश प्राप्त प्रोफेसर गिरीश चंद्र जोशी को वर्ष 2023-24 के ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह व भाषा मंत्री अमित शाह ने हिंदी में ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में मौलिक पुस्तक लेखन के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया। प्रोफेसर जोशी को यह पुरस्कार ब्रह्मांड के वैज्ञानिक रहस्यों से आम जनों को परिचित कराने के उद्देश्य से हिंदी में लिखी गई उनकी पुस्तक ‘विज्ञान और ब्रह्मांडः इतिहास तथा आधुनिक अवधारणा’ के लिय देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया है।
Site Admin | सितम्बर 16, 2024 1:04 अपराह्न
उत्तराखंड : प्रोफेसर गिरीश चंद्र जोशी को वर्ष 2023-24 के ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया
