फ़रवरी 11, 2026 10:55 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड: पर्यटन व धार्मिक गतिविधियों को सुरक्षित-सुव्यवस्थित बनाने की तैयारियां तेज

उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में विंटर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, शीतकाल समाप्त होने के बाद विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुआत को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर व्यापक योजनाएं बनाई जा रही हैं।

   

प्रदेश के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाओं के साथ सुरक्षा का भरोसा देना है। उन्होंने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा में एक नया नवाचार जोड़ा जाएगा, जिसके तहत यात्रियों के लिए बीमा सुविधा प्रदान की जाएगी।

   

धर्मस्व मंत्री ने हरिद्वार में आगामी कुंभ आयोजन को लेकर कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे, हवाई और यातायात व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला