मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 6, 2024 9:02 अपराह्न

printer

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने उत्तरकाशी के सरूताल बुग्याल को ट्रेक आफ द ईयर घोषित किया

उत्तरकाशी के सरूताल बुग्याल को पर्यटन विभाग ने ट्रेक आफ द ईयर घोषित किया है। पर्यटन विभाग दो सितंबर से 30 नवंबर तक इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां संचालित कराएगा। सरुताल झील, गोविंद वन्यजीव विहार में स्थित बुग्याल में है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 3 हजार 900 मीटर है। सरूताल से स्वर्गारोहिणी, बंदरपूंछ, काली चोटी सहित अन्य पर्वत श्रृंखलाओं दिखाई देती हैं। जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी ने आकाशवाणी से बातचीत में बताया कि सरुताल एक खूबसूरत व हिडन ट्रेक है, जिसे एक्सप्लोर करने के लिए इसे ट्रेक ऑफ़ द ईयर बनाया गया है।

 

पर्यटन विभाग ने सभी ट्रैकर और ट्रैकिंग एजंसियों को सरुताल आने के लिए आमंत्रित किया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला