मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 19, 2025 10:06 अपराह्न

printer

उत्तराखंड निवेश उत्सव प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में अंकित हो रहा है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का उत्सव प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में अंकित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तीसरी ग्राउंड सेरेमनी आयोजित हो रही है। निवेश का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। यह केवल आर्थिक निवेश नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध संभावनाओं और जनभागीदारी पर आधारित समेकित विकास का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश समझौते हुए थे। इनमें से एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारने की सरकार को सफलता मिली है।