मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 17, 2024 8:06 अपराह्न

printer

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण- युकाडा जल्द ही यमुनोत्री के लिए हेली सेवाएं शुरू करेगा

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण- युकाडा जल्द ही यमुनोत्री के लिए हेली सेवाएं शुरू करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग करवा रहा है। युकाडा के अधिकारियों के अनुसार नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है। युकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि हेलीपैड का निर्माण पूरा होने पर यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं जल्द शुरू होंगी।

इसके अलावा यमुनोत्री धाम को रोपवे से जोड़ने की परियोजना पर भी इसी साल काम शुरू होने की उम्मीद है। 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 3 दशमलव शून्य नौ किलोमीटर लंबा यह रोपवे दस टावरों से होकर गुजरेगा। परियोजना के पूरा होने के बाद तीर्थयात्री खरसाली से यमुनोत्री धाम 15 मिनट में पहुंच जाएंगे। वर्तमान में जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम पहुंचने में तीन से चार घंटे लगते हैं।