देहरादून नगर निगम, शहर में अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर हटाने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अब तक तीन हजार से अधिक बैनर और पोस्टर हटाए गए हैं। दून नगर निगम के अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में यह यह अभियान चलाया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल ने बताया कि अभियान के तहत दस टीमें गठित की गई हैं, जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं।
Site Admin | अक्टूबर 28, 2024 1:58 अपराह्न
देहरादून में अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाने को निगम ने चलाया अभियान