गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में 1 हजार 129 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और महत्वपूर्ण निर्णयों पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।