प्रदेश के स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चों को पोषक और सुरक्षित भोजन देने के उद्देश्य से ईट राइट थाली परोसी जाएगी। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने इस अभियान का शुभारंभ किया है और सभी सरकारी स्कूलों को ईट राइट अभियान से जोड़ने के निर्देश दिये हैं।
इसके तहत बच्चों को पोषण से भरपूर भोजन मिलेगा, जिसमें मिलेट्स और स्थानीय व्यंजन शामिल होंगे। डॉक्टर रावत ने बताया कि ईट राइट अभियान के जरिये बच्चों और युवाओं को सही आहार की जानकारी दी जायेगी।
इसके लिये समय-समय पर स्कूलों में अभियान चलाये जायेंगे। साथ ही सभी स्कूलों में स्वास्थ्य और कलयाण एंबेसडर नियुक्त किए जाएंगे।