मार्च 17, 2026 8:14 पूर्वाह्न

printer

उत्‍तराखंड के विभिन्‍न हिस्‍सों के कुछ स्‍थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्‍तराखंड के विभिन्‍न हिस्‍सों के कुछ स्‍थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार आज राज्‍य के पहाड़ी जिलों के कुछ स्‍थानों पर गरज च‍मक के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। वहीं मैदानी हिस्‍सों में मौसम शुष्‍क रह सकता है। उत्‍तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्‍वर और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्‍थानों पर कल बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्‍य के सभी जिलों में अलग-अलग स्‍थानों पर 19 मार्च को बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। राज्‍य के ऊंचे स्‍थानों पर बर्फबारी के साथ पहाड़ी जिलों के बहुत से स्‍थानों पर आने वाले दिनों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों के अलग-अलग स्‍थानों बादल गरजने के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।