मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

उत्तराखंड के लैंसडाउन वन प्रभाग के घने जंगलों में दिखाई दिया चाइनीज पॉन्ड हेरोन पक्षी

ग्रीष्मकालीन प्रवास के दौरान कई पक्षी इन दिनों कोटद्वार के सनेह क्षेत्र और लैंसडाउन वन प्रभाग के घने जंगलों में दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार चाइनीज पॉन्ड हेरोन पक्षी भी इस क्षेत्र में चहक रहे हैं। आमतौर पर पूर्वोत्तर राज्यों में दिखाई देने वाले इस पक्षी के दीदार से बर्ड फोटोग्राफर और पक्षी प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। पक्षी प्रेमियों का कहना है कि इस समय लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्र में लगभग पौने दो सौ प्रकार के पक्षी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि चाइनीज पॉन्ड हेरोन भारतीय पॉन्ड हेरोन से कई मामलों में अलग होने के साथ ही शर्मीले स्वभाव के भी होते हैं और उनका यहां पाया जाना इस क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत है। चाइनीज पॉन्ड हेरोन पक्षी का उत्तराखंड में मौजूदगी का अभी तक कोई रिकॉर्ड नहीं था। इस पक्षी ने पहली बार लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटद्वार क्षेत्र को चुना। लैंसडाउन वन प्रभाग के डीएफओ नवीन चंद्र पंत ने चाइनीज पॉन्ड हेरोन पक्षी को बर्ड टूरिज्म के लिए बेहतर संकेत बताया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला