दिसम्बर 31, 2024 6:43 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के राज्यपाल ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने नव वर्ष पर प्रदेश के समग्र विकास और प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की है।

 

उन्होंने प्रदेशवासियों से नई सोच, ऊर्जा और आशा के साथ ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 

राज्यपाल ने 2024 को उत्तराखण्ड के विकास और सामूहिक प्रयासों का वर्ष बताया और कहा कि इस वर्ष राज्य ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।