राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज देहरादून स्थित राजभवन के आवासीय कॉलोनी में बालिका आत्मरक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि केंद्र को बनाने का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा कौशल के साथ डिजिटल युग में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ये समय बालिकाओं को आत्मनिर्भर और उन्हें हर चुनौति के लिए तैयार करना है।
इस केंद्र में बालिकाओं को आपात स्थिति से निपटने के लिए कराटे, ताइक्वांडो और मार्शल आर्टस सिखाई जाएगी। साथ ही इसमें बच्चों को कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान और अन्य तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल ने राजभवन की पत्रिकाओं ‘‘देवभूमि संवाद’’ और ‘‘नन्दा’’ का विमोचन और सगंध पौध वाटिका का भी उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।