राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने चम्पावत जिले के लोहाघाट में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के बारे में विभिन्न जानकारियां ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में पर्यटन गतिविधियों की जानकारी के साथ ही लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने के लिए जिले में की जा रही विभिन्न तैयारियों के बारे में अवगत कराया। राज्यपाल ने अधिकारियों से जिले में महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में प्राथमिकता से जोड़ने को कहा। साथ ही स्थानीय महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने और उनके उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग पर काम करने की बात कही। बैठक के दौरान राज्यपाल ने पुलिस अधीक्षक से जिले में कानून और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली।
Site Admin | मार्च 31, 2024 5:16 अपराह्न
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने चम्पावत जिले के लोहाघाट में अधिकारियों की बैठक ली
 
		