राज्य के मैदानी हिस्सों में आज से भीषण गर्मी और कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अत्यधिक गर्मी रहेगी। पिछले कुछ दिनों से राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और इसके और अधिक बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घण्टों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रूड़की में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस बीच, अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से दोपहर के समय बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Site Admin | जून 11, 2024 4:51 अपराह्न
उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावनाः मौसम विभाग