उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने लिखी है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के सामने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती है। हर चुनौती का सामना करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ धैर्य रखना भी जरूरी है। श्री धामी ने कहा कि ये पुस्तक पुलिस सेवा में आने वाले जवानों और अधिकारियों को निर्णय लेने में मदद करेगी।
Site Admin | सितम्बर 21, 2024 6:41 अपराह्न
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ पुस्तक का विमोचन किया
