अक्टूबर 31, 2024 2:03 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के लैंसडाउन में सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ दीपावली मनाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के लैंसडाउन में सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर सेना के जवानों को संबोधित करते हुए श्री धामी ने कहा कि वर्ष 2047 में हमारा देश विकसित भारत बन जाएगा, तब हमारे देश की सेना भी विश्व की नंबर वन सेना होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज 200 से भी अधिक सैन्य उपकरण देश में बनकर तैयार हो रहे हैं, जिसका इस्तेमाल भारत की सेना द्वारा किया जाता है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्तराखण्ड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला