मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 23, 2024 5:53 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में वनाग्नि नियंत्रण का महिला को प्रशिक्षण

बागेश्वर जिले में वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जंगल में लगने वाली आग से वन संपदा को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए वन विभाग, हंस फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को फायर फाइटर का प्रशिक्षण दे रहा है।

 

सभी फायर फाइटर महिलाओं का प्रशिक्षण आज से शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में महिलाओं को जंगलों में लगी आग को बुझाने के संबंध में जानकारियां दी जा रही हैं। इन महिलाओ का प्रशिक्षण के बाद पांच लाख रुपए का बीमा भी किया जाएगा। साथ ही इनको सुरक्षा किट भी दी जाएगी।

 

प्रभागीय वनाधिकारी जी एस मर्तालिया ने बताया कि शुरुआत में जिले के 200 राजस्व गांवों की ग्यारह सौ महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद भी लगातार इच्छुक महिलाओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

गौरतलब है कि बागेश्वर जिले के जंगलों में इस फायर सीजन में काफी ज्यादा आग लगी। हालाकि गरुड़ क्षेत्र के कई गांवों में स्थानीय महिलाओं ने हंस फाउंडेशन के साथ जुड़कर जंगल की आग को शांत करने का प्रयास किया। इससे जंगलों की आग बुझाने में काफी सहायता भी मिली। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला