जनवरी 12, 2025 7:53 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बस में 25 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्‍होंने अधिकारियों से घायलों को उपचार और सभी सुविधायें उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है।