मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की आंतरिक परिवाद समितियों के गठन के मामले में सभी विभागों को स्थिति स्पष्ट करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस मामले में विभागों की रिपोर्ट भी मांगी है। श्रीमती रतूड़ी ने बताया कि अभी तक 1 हजार 549 सरकारी और 13 गैर सरकारी आंतरिक परिवाद समिति गठित की गई हैं।
उन्होंने शेष विभागों को तत्काल समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने महिला सशक्तीकरण विभाग को गर्भवती महिलाओं को कॉल सेंटर के माध्यम से प्रसव से पूर्व तीन अनिवार्य एएनसी की जांच की पुष्टि के लिए अनिवार्यत दूरभाष से सम्पर्क कर फीडबैक लेने को कहा है। साथ ही राज्य में बालिकाओं व महिलाओं के लिए संचालित की जा रही गौरा नंदा देवी सहित सभी योजनाओं की पुष्टि के लिए लाभार्थियों से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर स्थापित कर जानकारी लेने पर जोर दिया।