नवम्बर 27, 2024 3:13 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड में हुई बढ़ोतरी

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में ठण्ड में बढोतरी हुई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। टिहरी ज़िले में ठंड के चलते ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियो को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पाला ग्रस्त क्षेत्रों में चूने का छिड़काव करने को भी कहा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्दियों के मौसम के मद्देनज़र आवारा पशुओं के लिए भी अस्थाई आवास बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नई टिहरी नगर पालिका ने हनुमान चौक, सहित सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। अलाव जलाने से नई टिहरी चौराहे पर आने जाने वाले लोगों बड़ी राहत मिल रही है।