नैनीताल में पर्यटन को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका ने पर्यटन गाइडों के लिए चार दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। चार दिवसीय प्रशिक्षण में गाइडों को संचार कौशल, ग्राहक संतुष्टि, व्यक्तित्व विकास, पर्यटकों की सुरक्षा, पेशेवर छवि, टीमवर्क और नैतिकता जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।