दिसम्बर 25, 2024 7:04 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई तथा 24 यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस बस में 28 लोग सवार थे और यह बस पिथौरागढ से हल्‍दानी जा रही थी। घायलों को नजदीकी अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। ये बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने इस हादसे में घायल यात्रियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला