नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए जिप लाइन और क्विक जंप जैसे रोमांचक साहसिक खेलों की शुरुआत की गई है। करीब 40 फीट ऊंचे टावर से 110 मीटर लंबी जिप लाइन के जरिए लोग हवा में सफर का आनंद लेते हुए प्रकृति की गोद में रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। वहीं, इसी टावर से 35 फीट की ऊंचाई से क्विक जंप भी कराई जा रही है। अभी हर दिन 15 से 20 लोग इन गतिविधियों का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। देश के प्रमुख पर्वतारोहण संस्थानों में गिने जाने वाले निम में पहले से ही पर्वतारोहण, माउंटेन बाइकिंग, स्कीइंग और एडवेंचर के विभिन्न कोर्स कराए जाते हैं। अब इन नई गतिविधियों के जुड़ने से यह केंद्र रोमांचक खेलों का एक नया आकर्षण बन गया है।
Site Admin | जनवरी 15, 2025 9:38 पूर्वाह्न
उत्तराखंड के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी में जिप लाइन और क्विक जंप जैसे रोमांचक साहसिक खेलों की शुरुआत
