सितम्बर 24, 2024 3:22 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के देहरादून में महिला सुरक्षा के लिए लेंगे पिंक पुलिस बूथ

देहरादून के सीएनआई चौक, पल्टन बाजार और जामा मस्जिद के निकट महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पिंक बूथ स्थापित करने जा रही है। इन बूथ पर महिलाएं अपनी समस्यांए पुलिस को बता सकेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पिंक पुलिस स्टेशन के लिए तत्काल जिलाधिकारी अन्टाईटड फंड से धनराशि पुलिस विभाग को जारी कर दी गई है।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस पिंक बूथ में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का तुरंत समाधान करना है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर में पिंक पुलिस बूथ शुरू हो जाएगा।