मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 23, 2024 3:48 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के देहरादून में महिला समूह वसूलेंगी कूड़ा निस्तारण शुल्क

देहरादून शहर के 100 वार्डों में से 47 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान और शुल्क की वसूली के लिए नगर निगम महिला समूह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला स्वयं सहायता समूह ने 38 वार्डों से कूड़ा एकत्रीकरण कर शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है और शेष वार्डों में भी समूह जल्द कार्य शुरू कर देंगे।

 

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि महिला समूह के सदस्यों को परिचय पत्र जारी कर दिए गए हैं और अब वे नगर निगम की ओर से निर्धारित दर के अनुसार शुल्क वसूली के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखेंगे। समूह की महिलाओं को शुल्क वसूलने पर कमीशन दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शहर के ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता में जनभागीदारी बढ़ाए जाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।