उत्तराखंड के प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य और जड़ी-बूटी विशेषज्ञ डॉ. मायाराम उनियाल को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने प्रतिष्ठित धन्वंतरी पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार देशभर के केवल तीन विशेषज्ञों को दिया गया, जिनमें डॉ. उनियाल भी शामिल हैं। उन्हें यह सम्मान आयुर्वेद और जड़ी-बूटी विज्ञान में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
Site Admin | फ़रवरी 23, 2025 11:25 पूर्वाह्न
उत्तराखंड के डॉ. मायाराम उनियाल को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने प्रतिष्ठित धन्वंतरी पुरस्कार से सम्मानित किया