फ़रवरी 28, 2025 4:52 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की प्राथमिकता है: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की प्राथमिकता है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक से इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से बचाव कार्य में लगा हुआ है। श्री शाह ने कहा कि राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीम भी शीघ्र ही घटना स्थल पर पहुंच जाएंगी। भारतीय सेना के अनुसार, माणा और बद्रीनाथ के बीच सीमा सड़क संगठन के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आने से 57 श्रमिक बर्फ में दब गए।